रांची : रांची के चर्च रोड में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

0

राजधानी रांची में चर्च रोड में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी है. कपड़ा मंडी में शॉपिंग कर रहे थे पति पत्नी वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गई है.बताया जा रहा है कि शनिवार को चर्च रोड में अपराधियों ने छोटू नामक युवक को गोली मारी है. घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है. सूचना है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार करने निकला था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. युवक मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here