उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज गुरुवार को उपायुक्त द्वारा संचालित गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र अभय कुमार के हाथ में किसी जहरीले जीव द्वारा काटने की सूचना मिली जिसके मुंह से झाग निकलने लगा है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उपायुक्त ने बिना देर किए छात्र के हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रोकने के लिए अपने लैपटॉप चार्जर की मदद से हाथ को कसकर बांधा और अपनी गाड़ी से उसे तुरंत सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। छात्र की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की हर तरफ सराहना हो रही है,रामगढ़ डीसी के इस कार्य को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सराहा।




