झारखण्ड के निवर्तमान राज्यपाल और महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस ने आज शपथ ली। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला दोपहर करीब 12.40 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों की उपस्थिति में नए राज्यपाल को शपथ दिलाई।



