Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में जल्द पेसा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।रघुवर दास ने पत्र में लिखा ”यदि झारखंड राज्य पेसा अधिनियम को पूरी तरह लागू करता है, तो ग्राम सभा को सरना (जनजातीय) समाज को परंपराओं तथा रुढ़ियों, उनकी सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक साधनों को सरना कोड के रूप में कानूनी रूप देने के लिए सरकार को प्रस्ताव देकर कानूनी रूप में लागू किया जा सकेगा।”







