National Human Rights Commission summons Jharkhand DGP, Ranchi DC and SSP in connection with Maoist Punai Oraon encounter
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे जंगल में मुठभेड़ में 22 दिसंबर 2020 को दो लाख इनामी पीएलएफआई के में एरिया कमांडर पुनई उरांव का एनकाउंटर कर दिया गया था। जिसके बाद नक्सली पुनई उरांव के परिजनों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किये थे। लंबे समय तक जांच के बाद सीआईडी ने माना था कि पुलिस मुठभेड़ असली थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सामने ये मामला लंबित है , अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए अब राष्ट्रीय मानवाधिकार ने 15 दिसंबर तक झारखंड के डीजीपी, रांची डीसी और एसएसपी से इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने 15 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने पर सभी अधिकारियों को 22 दिसंबर को सशरीर पेश होने को कहा है।
National Human Rights Commission summons Jharkhand DGP, Ranchi DC and SSP in connection with Maoist Punai Oraon encounter
इसे भी पढ़े : रिम्स से 60 दिन बाद डिस्चार्ज हुईं पूजा सिंघल, होटवार जेल शिफ्ट



