रांची : 22 अगस्त से दो सितंबर तक चली झारखंड के सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 12 अभ्यर्थियों की मौ*त हो गई। आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी मुख्यालय ने जानकारी दी है कि उत्पाद सिपाही की दौड़ अब 10 सितंबर से होगी।वहीं पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर अब दौड़ नहीं होगी। जिनकी दौड़ यहाँ थी उनकी दौड़ 19 और 20 सितंबर को अन्य 6 सेंटरों पर दौड़ होगी। बता दें कि 12 मृतकों में पलामू में मरने वालों संख्या ज्यादा है साथ ही यहाँ का तापमान भी सबसे गर्म रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। पलामू को छोड़कर जिन छः सेंटरों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 03 सितंबर 2024 से होनी थी,अब 10 से 11 सितंबर को होगी। वहीं 04 सितंबर को होनी थी वो अब 12 और 13 सितंबर को होगी।
आने वाले परिक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में लागू होंगे नए नियम: पहला विकल्प में अभ्यर्थियों को 5- 6 मिनट में 1.6 KM दौड़ना होगा, दूसरे विकल्प में अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 KM की दौड़ लगानी होगी। इन नियमों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों 10 KM की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।




