2019 बैच के 48 MBBS विद्यार्थियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान की उपाधि और मेडल

0
draupadi murmu

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आज बाबानगरी देवघर स्थित AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी सम्मिलित हुए।समारोह में राष्ट्रपति ने 2019 बैच के 48 MBBS विद्यार्थियों को उपाधि और मेडल प्रदान किया।राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को दूर करने के लिए स्थापित एम्स, देवघर जैसे चिकित्सा संस्थान अंधकार में प्रकाश फैलाने वाले प्रकाश स्तंभों की तरह हैं। इन संस्थानों पर न केवल कम लागत पर विश्वस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा प्रदान करने की ज़िम्मेदारी है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने की भी ज़िम्मेदारी है।एक अच्छे डॉक्टर को sharp clinical sense के साथ-साथ sensitive communication की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। हम सबने देखा है कि कुछ ऐसे डॉक्टर होते हैं जिनसे परामर्श करने के बाद patient और उनके परिवारजन बेहतर महसूस करते हैं।Primary care ही universal health coverage का आधार है। Urban Primary Health-Centres तथा Rural Community Health-Centres में जाकर AIIMS देवघर की डॉक्टरों और विद्यार्थियों की टीम द्वारा सहायता की जानी चाहिए।राष्ट्रीय स्तर पर सरकार का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य से जुड़े ‘Out-of-Pocket Expenditure’ का दबाव लोगों पर कम से कम हो। इस राष्ट्रीय प्रयास में AIIMS देवघर जैसे संस्थानों और आप जैसे डॉक्टरों का institutional role भी है और individual भी।स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हमारे देश को अनेक महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त करने हैं। इन राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में AIIMS institutions की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here