रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास रंग ला रहा, बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोल रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदृष्टि और विकासोन्मुख सोच के परिणामस्वरूप राज्य के शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद साकची बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को 24 घंटे के भीतर बेंच डेस्क उपलब्ध करा दिया गया है। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में स्कूल का टीम ने निरिक्षण किया और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गयी। स्कूली बच्चो को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ साथ संसाधनयुक्त शिक्षा प्रदान कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।




