जमशेदपुर उलीडीह में बदला लेने के लिए हथियार लेकर घूम रहा युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार.

0
JAMSEDPUR POLICE

जमशेदपुर की पुलिस ने उलीडीह रामनगर सूर्य मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है.गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है.युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का रहने वाला अनीस कुमार मंडल बताया जा रहा है. सिटी एसपी से पूछताछ करने पर बताया कि 2 मई को राम नगर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अनीस का विवाद हुआ था. इसी बात का बदला लेने के लिए अनीस कुछ दिन पहले ही एक साथी से हथियार लिया और बदला लेने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था. घटना की अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अनीस का पूर्व से ही बहुत कांड दर्द है .और हाल ही में जेल से बाहर आया है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here