पठान’ की 1000 करोड़ क्‍लब में एंट्री, लगातार रिकॉर्ड तोड़ना जारी

0

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने इतिहास रच दिया है!, इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साथ ही बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं!शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की अहम भूमिकाओं वाली इस फिल्म का जादू रिलीज के बाद लगातार जारी है. जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी उनमें से कुछ आज भी इसका पछतावा कर रहे हैं तो कुछ फैंस सीधे सिनेमाघरों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं.शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साथ ही बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। शाहरुख की फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और फिल्म दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ गई है। दूसरी फिल्मों की चुनौती के बावजूद पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। भारत में इस फिल्म ने करीब 518 करोड़ रुपये की कमाई की है. वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा दोगुना देखा जा रहा है। पठान के 28 वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म ने दुनिया भर में 1003 करोड़ रुपये कमाए, भारत में बाहुबली 2 के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here