लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देना पप्पू यादव को पड़ी भारी, जान की धमकी मिलने के बाद अमित शाह से Z+ सुरक्षा की मांग

0
Lawrence Bishnoi

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने जिम्मेदारी ली थी।जिसके बाद बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी गयी थी। उन्होंने कहा था कि कानून अनुमति देता है तो मैं 24 घंटे में इस दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इस घटना के करीब 13 दिन बाद अब पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है।अब पप्पू यादव ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here