Palamu : दिनांक – 28.03.2024 को समय करीब 14.00 बजे एक व्यक्ति हथियार के साथ ग्राम चुंगा बासडीह के जंगल में हथियार लेकर जा रहा ऐसी सूचना मिलने पर सूचना के सत्यापन हेतू थाना प्रभारी पु०अ०नि० निलेश कुमार रामगढ़ थाना, पलामू सशस्त्र बल के साथ थाना से प्रस्थान किए। जैसे ही वे चुंगा बासडीह के जंगल में पहुंचे तो पुलिस वाहन को देख कर एक व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा तत्पश्चात सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम खिरौद परहिया (उम्र करीब 40 वर्ष) बताये जिसके पास से अवैध अग्नेयास्त्र एक नाली भरतुआ बन्दुक लकडी का बट एवं लोहे का बैरल सहित कुल लम्बाई 44 इंच, बट की लंबाई 12 इंच, बट एवं बैरल के साथ लगा लकड़ी की कुल लम्बाई 31 इंच एवं लोहे का पाइपनुमा बैरल की कुल लम्बाई 26 इंच जिसकी वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये और न ही कोई संतोष जनक जवाब दिये। जिसे अग्रतर कारवाई करते हुए उक्त अग्नेयास्त्र को विधिवत अपनी तलाशी देते हुए जप्त किया एवं खिरौद परहिया को विधिवत गिरफ्तार किया.



