रांची के प्रत्येक वार्ड में खुलेगा ओपन जिम,निःशुल्क फिटनेस,एयरपोर्ट कॉलोनी में जिम स्थल का हुआ निरीक्षण

0
Sanjay Seth

रांची:रांची नगर निगम ने शहर के प्रत्येक वार्ड में ओपन जिम स्थापित करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को उनके वार्ड में ही निःशुल्क फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।इसी क्रम में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, महापौर रोशनी खलखो तथा उप महापौर नीरज कुमार ने एयरपोर्ट कॉलोनी में प्रस्तावित ओपन जिम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।नगर निगम के अनुसार, ओपन जिम परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके घर के निकट ही आधुनिक एवं निःशुल्क व्यायाम सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।रांची नगर निगम का कहना है कि यह पहल शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here