मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने प्रकृति महापर्व सरहुल के पावन अवसर पर रांची में विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आप उन्होंने सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार कहा। इस दौरान सीएम ने आदिवासी छात्रावास, करमटोली में आयोजित सरहुल महोत्सव में भी पारंपरिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना की ।



