20 मई के दिन कल्पना सोरेन ने तीर-कमान पर बटन दबाने की अपील की

0
kalpana soren

रांची : गांडेय विधानसभा उपचुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत आज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने JMM अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा अन्य सभी गणमान्य नेताओं की उपस्थिति में गांडेय विधानसभा की जनता को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक धन्यवाद और जोहार। तानशाही ताकतों ने हेमन्त जी को चारदीवारी में कैद कर रखा है मगर वो उनकी सोच को कैसे कैद कर पायेंगे? हेमन्त जी देश और झारखण्डवासियों के दिलों में बसते हैं। लोगों के दिलों से तानशाही ताकतें हेमन्त जी को कैसे निकाली पायेंगी?आज आदरणीय दिशोम गुरुजी, हेमन्त जी के आशीर्वाद के साथ मैं आप सभी गांडेय, बेंगाबाद और गिरिडीह वासियों के बीच आयी हूं। गांडेय विधानसभा के आदिवासी और मूलवासी, महिला, युवा, किसान, बच्चें, बुजुर्ग – हर वर्ग के लिए कार्य करना है। आप सभी से आग्रह है 20 मई के दिन तीर-कमान पर बटन दबाकर गांडेय विधानसभा को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में मेरी मदद करें। आज इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक धन्यवाद और जोहार।गांडेय विधानसभा की प्रगति का एक निशान ‘तीर-कमान’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here