एलोन मस्क नहीं अब एक महिला होंगी ट्विटर की नई सीईओ, 6 सप्ताह में अपना काम करेंगी शुरू

0

ट्विटर खुद एक सोशल मीडिया साइट है। इसके सीईओ एलोन मस्क हैं। एलोन मस्क ने पिछले साल ट्विटर खरीदा था। उन्होंने तब से ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। और भी कई बदलाव होने की संभावना है। चाहे कर्मचारियों को कम करने का फैसला हो, या ब्लू टिक को हटाने का फैसला हो। उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए हैं। अब एक बार फिर ट्विटर को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के चलते एलन मस्क जल्द ही सीईओ का पद छोड़ देंगे. आशंका जताई जा रही है की ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याकारिनो हो सकती हैं. अरबपति एलोन मस्क ने गुरुवार (11 मई, 2023) को एक ट्वीट में घोषणा की कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ रहे हैं। और यह भी स्पष्ट किया कि इस पद के लिए नए सीईओ का चयन किया जाएगा। उन्होंने नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की। लेकिन मस्क ने संकेत दिया है कि नई सीईओ एक महिला होगी।

एलन मस्क ने ट्विटर के CEO के रूप में पद छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने बिना नाम लिए ट्विटर के नए CEO की घोषणा की और वो 6 सप्ताह में अपना काम शुरू करेंगी। एलन मस्क ने ट्वीट किया कि वे अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करेंगे।एलन मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं यह एलान करते हुए उत्साहित हूं कि मैंने एक्स​ ट्विटर के लिए नया सीईओ नियुक्त किया है. 6 सप्ताह के अंदर इसका खुलासा हो जाएगा. मस्क ने अपने ट्वीट में सीईओ किसी महिला के होने का किया है. उन्होंने कहा इसके बाद मेरी भूमिका उत्पाद, सॉफ्टवेयर और sysops की देखरेख करने वाले कार्यकारी अध्यक्ष और CTO के रूप में होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here