अवैध तरीके से ज़मीन खरीद-बिक्री के आरोपों छवि रंजन और विष्णु अग्रवाल की अगली सुनवाई 12 अगस्त .

0
CHABI RANJAN

ज़मीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पूर्व DC छवि रंजन और क्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की याचिका पर आज सुनवाई हुई जिसमे ED ने PMLA कोट से जवाब दाखिल करने के लिए समय माँगा है . जिसके बाद कोट ने अगली सुनवाई 12 अगस्त को रखी है.आप को बता दे की छवि रंजन अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस में जेल में बंद है .वही दूसरी तरफ न्यूक्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को भी ED ने आरोपी बनाया है .छवि रंजन लैंड स्कैम से जुड़े मामले में ED ने अब तक कई लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है. ED ने अब तक रांची के पूर्व आइएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था।सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here