महंगा होगा ट्रेन किराया, एयरपोर्ट की तर्ज पर लगेगा यूजर चार्ज

0

Trainनई दिल्ली:       रेलवे से सफर करने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट्स के लिए वसूले जा रहे यूजर चार्ज की तरह कुछ रेलवे स्टेशनों में भी यूजर चार्ज लिया जाएगा। इसी दौरान नीति आयोग CEO अमिताभ कांत ने कहा कि प्राइवेट ट्रेनों का किराया मार्केट के हिसाब से तय किया जाएगा। पैसेंजर्स को वैल्यू एडेड सर्विस भी मुहैया कराई जाएंगी।

रेलवे ने आज घोषणा की कि कुल रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों में यूजर चार्ज लिया जाएगा। CRB और CEO ने जानकारी दी है कि 1050 स्टेशनों में यात्रियों का फुटफॉल बढ़ाया जायेगा। फुटफॉल बढ़ने से स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए उसका पुनर्निर्माण किया जायेगा। देश में भारतीय रेलवे का करीब 7000 रेलवे स्टेशन है।
CRB वी के यादव ने जानकारी दी है कि यूजर चार्ज के लिए रेलवे जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। हालांकि, यूजर चार्ज कितना होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि एक छोटी राशि यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। रेलवे ने जानकारी दी है कि बड़े रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों में यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

ये यूजर चार्ज यात्री किराया टिकट में जोड़कर मुसाफ़िरों से रेल लेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि मार्च 24 तक हाई डेंसिटी रुट्स पर डबलिंग, ट्रिपलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी नगर और हबीबगंज स्टेशन दिसंबर 2020 तक रिडेवलप हो जाएंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल रहे। कांत ने कहा कि प्राइवेट ट्रेनों का किराया मार्केट के हिसाब से तय किया जाएगा। पैसेंजर्स को वैल्यू एडेड सर्विस भी मुहैया कराई जाएंगी। प्राइवेटाइजेशन से रेलवे को करीब 30 हजार करोड़ रुपये के निजी निवेश आने की उम्मीद है।
ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,