169 दिनों बाद पटरियों पर फिर दौड़ी दिल्ली मेट्रो

0

Metroनई दिल्ली: अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने सभी मेट्रो सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद 7 सितंबर यानी सोमवार सुबह से देशभर में मेट्रो ट्रेन पटरियों पर दौड़ पड़ी है। फिलहाल मेट्रो सेवा येलो लाइन पर शुरू हुई। सुबह 7 बजे से हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई। इस दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त नियमों का पालन भी किया जा रहा है। दिल्ली में टच-फ्री सिक्टोरिटी है। मास्क पहनना अनिवार्य है। इन नियम कायदों को न मानने पर जुर्माना लगेगा। लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच 169 दिनों बाद फिर से मेट्रो सेवा पटरियों पर उतरी है। हालांकि जिन इलाकों में कोरोना का कहर अधिक है, वहां अभी लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा। राजधानी दिल्ली में मेट्रो के संचालन की चरणबद्ध व्यवस्था की गई है।

दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को 37 स्टेशनों के साथ 49 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यलो लाइन ही चालू रहेगी। इसके लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक का समय तय किया गया है। दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशनों पर कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए लगभग 1,000 अधिकारियों और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।यात्रियों के लिए मोबाइल आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य किया गया है। साथ ही भुगतान केवल स्मार्टकार्ड से होगा। स्टेशन पर ट्रेन आने पर सभी गेट नहीं खोले जाएंगे। यात्रियों के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे, इसलिए यह फैसला किया गया है। मेट्रो स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेन में भी मास्क पहनना अनिवार्य है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।ट्रेनों के स्टापेज का समय भी बढ़ाया गया है। प्रत्येक स्टेशन पर अब ट्रेन 10-15 सेकंड के बजाए 20-25 सेकंड तक रुकेगी। जहां इंटरचेंज सुविधा है, वहां 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया गया है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,