NCP MLA molested and assault case registered, MLA announces his resignation
Mumbai: विवियाना मॉल में मारपीट के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड को शनिवार को जमानत मिली थी, जिसके बाद एक बार फिर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने जीतेन्द्र पर आरोप लगाया है कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान जितेंद्र ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. इसी कारण भाजपा की एक महिला पदाधिकारी ने जितेंद्र के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है साथ ही पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है.इसके बाद जितेंद्र ने पुलिस पर पर 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ दो ‘झूठे मामले’ दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है इसी के साथ जितेंद्र ने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है.उनके खिलाफ ‘छेड़छाड़’ का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
NCP MLA molested and assault case registered, MLA announces his resignation



