चतरा: झारखंड-बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली कमांडर नवीन ने चतरा जिले के डीसी अबु इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के समक्ष सरेंडर कर दिया है।15 लाख का इनामी नवीन प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप कमांडरों में शामिल था। नवीन यादव पर इनाम भी रखा गया था।सरकार की योजना के अनुसार उसे हजारीबाग के ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा। झारखंड के चतरा में 16, लातेहार में 16, गढ़वा में सात, पलामू में दो, बिहार के गया में 6 और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में 4 मामले दर्ज हैं।हत्या, लूट समेत 72 मामलों में वांटेड था।



