रांची : आज सदाबहार चौक के पास बम विस्फोट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल गया.नामकुम क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कचरे के ढेर में बम छिपा कर रखा गया था।स्थानीय लोगों के मुताबिक़ एक बाउंड्री के अंदर कचरा रखा हुआ था .कचरे की ढेर में युवक ने जैसे ही आग लगाया जोरदार आवाज के साथ उसमें छिपाकर रखा गया बम बलास्ट कर गया .प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. 30 वर्षीय घायल युवक का नाम बंटी है . घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



