रांची: PM मोदी ने आज झारखंड के परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का समेत देश के अमर शहीद परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े और अनाम द्वीपों का नामांकरण किया। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर नेताजी का जन्मदिन देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। पीएम ने अंडमान और निकोबार के 21 बड़े अज्ञात द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखकर इस खास दिन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा के लिये यादगार बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे।बता दें कि अलबर्ट एक्का के पिता का नाम जूलियस एक्का था और वह भी सेना के जवान थे. उन्ही मां मरियम एक्का गृहिणी थी. पिता ने द्वितीय विश्वयुद्ध में योगदान दिया था. रिटायर होने के बाद इच्छा जताई कि उनका बेटा अलबर्ट भी सेना में भर्ती हो.अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था. उन्होंने सन 1962 में सेना के बिहार रेजिमेंट से अपना सैनिक जीवन शुरू किए और साल 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे.



