IT कंपनी HCL Tech के साथ MoU संपन्न,स्टूडेंट्स को IT सेक्टर के लिए तैयार करना उद्देश्य

0
IT company HCL Tech

झारखण्ड : राज्य सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता एवं रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम.आज सीएम हेमंत सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार तथा HCL TSS के साथ TechBee: Early Career Programme हेतु MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री Hemant Soren के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा IT कंपनी hcl tech के साथ MoU संपन्न हुआ। सीएम ने बताया इस समझौते के तहत झारखण्ड के 24 जिलों के 12वीं पास छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट लिंक्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम HCL TECHBEE से जोड़ा जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को IT सेक्टर के लिए तैयार करना तथा उन्हें व्यावसायिक कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है।MoU का उद्देश्य hcl tech द्वारा हमारे राज्य के स्कूलों में जाकर प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी। स्टूडेंट्स अगर इनके कोर्स में सफल होते हैं तो उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे प्रोग्राम संचालित करने वाली अन्य कम्पनियाँ भी आएँ, सरकार उनको मदद करेगी।इस प्रोग्राम में जो खर्च आएगा, उसकी व्यवस्था हमने पूर्व में ही कर दी है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ आप सभी स्टूडेंट्स लें। ₹15 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम के प्रदान कराया जा रहा है। आप आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है। सीएम ने कहा यह छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ी के लिए नई राह खोलेगा। निश्चित रास्ते की ओर बढ़ने का मौका स्टूडेंट्स को प्रोग्राम के ज़रिए मिलेगा। आप लगन के साथ हिस्सेदारी निभाएँ। आपको अवश्य सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स बेहतर राह बनाने की ओर अग्रसर हों, सभी बच्चों को शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here