झारखण्ड : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में मानसून एकबार फिर ऐकटिव हो गया है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने होने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखा जाएगा। आने वाले 3-4 दिन तक अच्छी-खासी बारिश सभी जिले में होने की संभावना है। आज रविवार को भी बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.1 सरायकेला डिग्री, सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा 86 मिमी पलामू में दर्ज की गई।




