मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा,राज्यवासियों से नेत्रदान करने की अपील की

0
Minister Radhakrishna Kishore

झारखण्ड : नेत्रदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब की ओर से आयोजित “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यवासियों से नेत्रदान करने की अपील की.उन्होंने कहा कि” नेत्र दान करने वाले व्यक्ति की जब कॉर्निया ली जाती है तो बाहर से कुछ पता भी नहीं चलता, इसलिए यह बात मन से निकाल देनी चाहिए कि नेत्रदान में पूरी आंखें ही निकाल ली जाती हैं.आपके दुनिया से जाने के बाद जब कोई आपकी आंखों से देखेगा,यह अहसास ही कितना सुखद है.आज मैंने अपनी आंखें कश्यप मेमोरियल आई बैंक को दान कर दी हैं.ऐसे में जब आई बैंक के लोग मेरी कॉर्निया लेने आएं तो उनको मत रोकना.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here