मंत्री इरफान अंसारी: श्रावणी मेले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

0
irfan ansari

देवघर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. श्रावणी मेला में आने वाले हर श्रद्धालु को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक इलाज मिले ये सुनिश्चित करने हेतु मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने निरिक्षण के बाद बताया कि अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और श्रावणी मेला को देखते हुए इसे और अधिक हाईटेक एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। श्रावणी मेला के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग विशेष तैयारियों में जुटा है।

इसके अलावा मंत्री ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी मिली कि कुछ राजनीतिक लोग बार-बार अस्पताल परिसर में अनावश्यक हस्तक्षेप कर माहौल बिगाड़ने और भ्रामक प्रचार करने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि या व्यवस्था में बाधा डालने वालों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।स्वास्थ्य सेवाएं राजनीति का नहीं, जनसेवा का विषय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here