झारखण्ड : कल रविवार की देर रात स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली” तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे”.जान से मारने की धमकी मिलने पर मंत्री ने कहा कि लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों से मैं जरा भी डरने वाला नहीं हूं.जनता के लिए मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है.मंत्री ने कॉल का आरोप भाजपा और आरएसएस पर लगाया है, कहा है कि भाजपा और आरएसएस के लोग दिन-रात मेरे पीछे पड़े रहते हैं, क्योंकि मैं एक मुसलमान मंत्री हूं और ईमानदारी से काम करता हूं.




