आज झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक निरसा श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता ने कुमारडुबी रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। कुमारधुबी में रेलवे व राज्य सरकार के सहयोग से बने रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के मौके पर धनबाद से सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मौजूद थीं।इसकी जानकारी देते हुए मंत्री चंपाई सोरेन ने ट्वीट किया “आज धनबाद के कुमारधुबी में रेलवे तथा झारखंड सरकार के सहयोग से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन धनबाद के माननीय सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह एवं निरसा की माननीय विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता के साथ किया। झारखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, और यह ओवरब्रिज उसका एक उदाहरण है। मुझे आशा है कि यह ब्रिज स्थानीय जनता को जाम से मुक्ति दिलाएगा।”



