मेरठ : चार्ज में लगे मोबाइल ने ले ली 4 बच्चों की जान, पति-पत्नी की हालत गंभीर

0

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट ने एक परिवार को अपने चपेट में ले लिया.पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां पल्लवपुरम इलाके में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए।उन्होंने बताया कि शनिवार को मोबाइल फोन चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।बच्चों के पिता जॉनी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल चार्ज करते समय आग लग गई। उन्होंने कहा, शॉर्ट सर्किट हुआ और बिस्तर की चादर में आग लग गई।मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी का परिवार जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था. जॉनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. होली के कारण शनिवार को वह घर पर ही था और उसकी पत्नी बबीता खाना बना रही थी. वहीं उसकी बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और बेटा कालू (5)कमरे में थे.मृतकों की पहचान सारिका (10), निहारिका (8), संस्कार (6) और कालू (4) के रूप में हुई है।जहां मजदूरी करने वाला जॉनी खतरे से बाहर बताया जा रहा है, वहीं उसकी पत्नी बबीता की हालत गंभीर है और उसे एम्स, नई दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here