मरांडी ने सीएम, ईडी से ‘पीपी’ को बिरसा मुंडा जेल से बाहर शिफ्ट करने की मांग की

0

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के एक कैदी द्वारा सम्मानित सरकारी अधिकारियों के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की और उसे दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज ट्वीट कर कहा ”सूत्र बता रहे हैं कि आज अहले सुबह रांची के होटवार जेल में छापा मारने गई टीम के लोगों से एक कैदी ने तुम की भाषा में ज़िले के दो बड़े अधिकारियों का नाम लेकर पूछा कि “ वो दोनों नहीं आया है, किधर है वह दोनों? सिपाही ने सकपकाते हुए पूछा.. आप कौन?कैदी ने कहा जाकर कहो “पीपी” खोज रहे हैं.मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, इस बात में कितनी सच्चाई क्या है? और जेल में बंद सत्ता के दलाल का इतना मनोबल किसकी सह पर बढ़ा हुआ है कि वह ज़िले के सम्मानित अफ़सरों के लिये ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है मानो वे लोग इसके घर के नौकर हों? @dir_ed इस मामले की जाँच करे कि जेल में बंद उसके क़ैदी को ये “ताक़त”कहां से मिल रही है? अगर मेरी जानकारी पुख़्ता है और दलाल जेल से ही अफ़सरों को हांक कर क़ानून की धज्जी उड़ा रहा है तो इस क़ैदी को किसी दूसरे राज्य के जेल में ट्रांसफ़र करायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here