मणिपुर: दो दिवसीय दौरे पर निकले राहुल गांधी का पुलिस ने इंफाल एयरपोर्ट के आगे रोका काफिला,इंफाल वापस लौटे

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय (29-30 जून) दौरे के लिए मणिपुर रवाना हुए। मणिपुर पहुंचने पर राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में कई कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया।उनके पहुंचने पर कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया “आपके राहुल गांधी प्रेम, भाईचारा, अमन का पैगाम लेकर मणिपुर पहुंच गए हैं। कुछ वक्त में वो हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे।” लेकिन मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को इम्फाल से करीब 20 किमी दूर बिष्णुपुर के पास स्थानीय प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी इंफाल वापस लौटे। उन्हें रोकते हुये, बिष्णुपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि हम राहुल गांधी को आगे नहीं जाने दे सकते। हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम मोदी ना तो स्वयं शांति बहाल करने के लिए आगे आ रहे हैं, ना ही राहुल गांधी को ऐसा करने दे रहे हैं। यह अलोकतांत्रिक है।मालूम हो कि राज्य में पिछले महीने जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद 131 लोग मारे गए हैं, पांच हजार से ज्यादा आगजनी की घटनाओं में हजारों घर जलाये गए हैं, जबकि 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here