प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की।सूत्रों के मुताबिक 159 पन्नों की चार्जशीट के समर्थन में ट्रंक में करीब 6000 पन्नों के दस्तावेज हैं। चार्जशीट में माणिक के साथ पांच अन्य लोगों के नाम शामिल हैं जिसमें माणिक भट्टाचार्य की पत्नी, बेटा, माणिक के करीबी तापस मंडल भी शामिल हैं।



