पश्चिम बंगाल: 8 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया.पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले जोरदार रोड शो किया, जिसने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया।मुख्यमंत्री ने कालीघाट स्थित अपने आवास से पैदल यात्रा शुरू की और करीब 800 मीटर का रास्ता तय करते हुए अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचीं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। आज नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भावुक भी नजर आईं. ममता बनर्जी ने कहा उनका जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ और उनके जीवन की हर शुरुआत इसी इलाके से जुड़ी है.




