तमिलनाडु में फिल्म पर लगे बैन के बाद पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भी राज्य में फिल्म पर रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल के थिएटर्स में ‘द केरल स्टोरी’ नहीं दिखाई जा रही है। फिल्म को इस तरह बैन किए जाने से प्रोड्यूसर विपुल शाह ‘द केरल स्टोरी’ पर लगे बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगा।



