शराब घोटाला मामला: CBI के पास सबूत नहीं,केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को कोर्ट ने किया बरी

0
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal, पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia समेत 23 आरोपियों को आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त और ठोस नहीं हैं।अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि केवल आरोप या दावे पर्याप्त नहीं होते, बल्कि उन्हें प्रमाणित करने के लिए विश्वसनीय साक्ष्य आवश्यक हैं। जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation द्वारा दाखिल आरोपपत्र में प्रस्तुत सामग्री को अदालत ने कमजोर और अपर्याप्त माना।

फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन पर लगातार झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया और कहा कि यह राजनीतिक साजिश का परिणाम था।यह मामला दिल्ली सरकार की पूर्व आबकारी नीति से जुड़ा था, जिसको लेकर कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। अब इस फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here