छात्रों का आरोप- लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने अपनी किताब में हिन्दुओं को बताया आतंकवादी, प्रिंसिपल समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज

0

Allegations of students- Professor of law college in his book told Hindus to be terrorists

शुक्रवार शाम को MP के इंदौर में सरकारी लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने के उद्देश्य से लिखी गई किताब को लेकर कुछ छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि इस किताब में हिन्दुओं को मुख्य आतंकवादी बताया गया है। छात्रों ने किताब में विश्व हिंदू परिषद, RSS को लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने किताब के लेखक, प्रिंसिपल समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज की है। इसके बाद लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल इनामुर्रहमान ने इस्तीफा दे दिया है।
शशिकांत चौरसिया, SHO, इंदौर, मध्य प्रदेश ने मिडिया को बताया कि कुछ छात्रों ने लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. फरहत खान द्वारा लिखी गई एक किताब को लेकर शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि इस किताब में ऐसा कंटेट है जिससे 2 साम्प्रदायिक गुटों में आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है। मामले में लेखिका, प्रकाशक और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ IPC की धारा 153 ए, 295 ए, 34 के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया है। मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर को जांच कर दोषी होने पर 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Allegations of students- Professor of law college in his book told Hindus to be terrorists

इसे भी पढ़े : आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की,अब लोन लेना हो जाएगा महंगा

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here