लातेहार: आज दिनांक 18.06.25 को JJMP उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह जिनके उपर विभिन्न थानों में सात से अधिक गंभीर मामले दर्ज है. DIG पलामू प्रक्षेत्र नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक लातेहार श्री कुमार गौरव,समादेष्टा CRPF 11Bn एवं कमांडेंट SSB 32 Bn के समक्ष आत्मसमर्पण किया।इस मौके पर DIG पलामू एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार ने मुख्याधारा में लौटे उक्त JJMP उग्रवादी को सम्मानित किया ,मुख्याधारा से भटके नक्सलियों/उग्रवादियों को झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु सरेंडर करने को कहा।




