हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा चर्चित भूमि घोटाला मामले में एसीबी ने हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद का नाम भी अभियुक्तों की सूची में डाल दिया है।अब तक 70 से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें कई चर्चित नाम शामिल हैं, जैसे-आईएएस अधिकारी विनय चौबे, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। विधायक प्रदीप प्रसाद राजनीति में आने से पहले हजारीबाग के बड़े भूमि कारोबारियों में गिने जाते थे।एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक़ विवादित भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ है। इस भूमि पर बाद में एक शोरूम का निर्माण भी किया गया था।




