बिहार: आज पटना में भारत की जन विश्वास रैली के लिए 10 लाख से ज्यादा लोग गांधी मैदान पहुंचे. मौके पर राहुल गांधी, लालू पंडित यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने विशाल रैली को संबोधित किया।इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा पटना के गांधी मैदान में राजद की ‘जन विश्वास महारैली’ में बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “बिहार ने बहुत सारे महान व्यक्तित्व दिए हैं। उसी गांधी मैदान में देश के नेताओं ने रैलियां की हैं और बैठकें.यहां से पूरे देश में एक संदेश गया.बिहार की राय में इतनी ताकत है कि बिहार जो फैसला करता है, देश की जनता उसका अनुकरण करती है।कल भी ऐसा ही होने वाला है…”इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा.हिंदू कार्ड खेलने के लिए जानी जाने वाली बीजेपी हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सनातन धर्म का संरक्षक बताती रही है.लेकिन आज लालू यादव ने पीएम मोदी को हिन्दू मानने से इंकार कर दिया.पीएम मोदी की पारिवारिक जिंदगी पर भी हमला बोलते हुए लालू ने कहा पीएम मोदी तो हिंदू ही नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई हिंदू यह-यह काम नहीं कर सकता, जो पीएम मोदी ने किया है। लालू प्रसाद ने कहा कि “यह मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। आप बताओ न, आपको क्यों नहीं संतान हुआ? ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लड़ रहा है। आपके पास परिवार नहीं है और आप हिन्दू भी नहीं हैं। जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं छिलवाया? यह बताओ।”



