लालू नवरात्र में देंगे 3 बकरों की बलि, पहला एनडीए की हार को लेकर तो एक बकरे की बलि तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर देंगे

0

Lalu Yadavआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद इस समय चारा घोटाले में आरोपी के तौर पर सजा काट रहे हैं। वो मां दुर्गा के अनन्य भक्त हैं और इस बार नवरात्र में 3 बकरों की बलि देने वाले हैं। पहला बकरा एनडीए की हार को लेकर दिया जाएगा, दूसरा तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए तो वहीं तीसरा बकरा अपनी रिहाई के लिए देंगे। बता दें कि राजद प्रमुख लालू यादव नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की उपासना में लगे हैं। बता दें कि बिहार-झारखंड में नवमी के दिन बकरों की बलि देने की प्रथा है.इस वक्त लालू यादव जेल के बदले रांची के रिम्स में स्थित 1 केली बंगले में अपनी सजा काट रहे हैं। इस बंगले के बाहर लालू यादव का सहयोगी इरफान दो काले बकरों के साथ अंदर जाता दिख रहा है, तभी से ये कयास लगाया जा रहा है कि लालू यादव नवमी के दिन बकरों की बलि देने वाले हैं। बता दें कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती हैं. संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें रिम्स निदेशक के 1 केली बंगले में शिफ्ट किया गया है।  ranjana pandey