आदिवासी का दर्जा हासिल करने पर अड़े कुड़मी समाज ने 29 नवंबर 2023 से झारखंड में 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है।नाकेबंदी से पहले 29 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान (रांची) में रैली होगी। रैली में कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों पर दबाव बनाया जाएगा।समाज के नेता शीतल ओहदार ने कहा कि कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल होने का एक प्रमुख आधार 1931 और 1938 की जनगणना है। हमें जनजातीय शोध संस्थान की आवश्यकता नहीं है। हम अभी तक सूची से इसलिए बाहर हैं कि हम वास्तविक शक्ति नहीं दिखा पाए हैं।आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने कहा कि केंद्र सरकार कुड़मी जनजाति को गेंद की तरह उछाल रही है। अब लड़कर अधिकार लेंगे।



