दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 2 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे. रात करीब नौ बजे दोनों मुख्यमंत्री विशेष विमान से चेन्नई से रांची पहुंचे। सूत्रों ने बताया की शुक्रवार को सीएम सोरेन से मुलाकात के बाद तीनो मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सीएम सोरेन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया झारखण्ड की धरती पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी और पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhagwantMann जी का हार्दिक स्वागत और जोहार।





