भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे, जबकि नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी।कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। इनमें से 9.17 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।24 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने जा रहा है। विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है, जहां मई तक चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, कांग्रेस और जद (एस) ने क्रमशः 124 और 93 प्रत्यासियों की अपनी पहली सूची का ऐलान किया है।



