कल रात से लापता AAP के प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने अचानक दफ्तर पहुंच कर नामांकन लिया वापस

0

AAP candidate Kanchan Jariwala, missing since last night, suddenly reached the office and withdrew her nomination

AAP के प्रत्याशी के तौर पर सूरत ईस्ट से कंचन जरीवाला ने नामांकन वापस लिया है.कंचन जरीवाला कल रात 8:00 बजे से लापता थे. आज अचानक पुलिस सुरक्षा में अपना नामांकन पत्र वापस लेने चुनाव अधिकारी के दफ्तर पहुंचे. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी उनके नामांकन वापस लेने की सूचना देते हुए ट्वीट किया है. AAP ने ट्वीट किया-”SHOCKING‼️Police और BJP के गुंडे एक साथ – AAP Surat (East) के उम्मीदवार Kanchan Jariwala को R.O. कार्यालय में घसीट कर ले गए और उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मज़बूर किया।आज ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ शब्द एक मज़ाक बन गया है!”

बता दें कि इससे पहले बुधवार के प्रेसवार्ता में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के गुंडों द्वारा उनके किडनैप होने की बात कही थी.AAP मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जब कंचन जरीवाला RO दफ्तर गए थे भाजपा द्वारा उनके ऊपर उनकी उम्मीदवारी को वापस लेने के लिए दबाव डाला था.वहीँ दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगते हुए ट्वीट किया-”सूरत (पूर्व) से हमारे प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है. पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की. लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?”

AAP candidate Kanchan Jariwala, missing since last night, suddenly reached the office and withdrew her nomination

इसे भी पढ़े : फर्ज़ी दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा गया, करोड़ों की दवाइयां जब्त, 7 गिरफ्तार में डॉक्टर, इंजीनियर, MBA करे हुए लोग शामिल

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here