झारखण्ड : विधायक कल्पना सोरेन ने दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि झामुमो स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी के बीच बोलने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह पल मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा।उन्होंने कहा कोविड के कठिन दौर में भी झारखण्ड में किसी ने भूख से दम नहीं तोड़ा, क्योंकि अबुआ सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रही। लेकिन डबल इंजन सरकार के दौर में गरीब-गुरबों की कोई सुनवाई नहीं थी, उस वक़्त भूख से हुई मौतें दर्दनाक गवाही हैं। इन्होंने विकास की गाड़ी नहीं चलाई, बल्कि डबल इंजन की ताकत से झारखण्ड को लूटा। लेकिन आप सभी के प्यार और भरोसे ने हेमन्त जी को झारखण्ड की सेवा करने का अवसर दिया, जिसे हमने दिल से निभाया और झारखण्ड हित में काम किया! कल्पना सोरेन ने कहा कि आज आपको संकल्प लेकर जाना है, झारखंड मुक्ति मोर्चा का परचम भारत के दूसरे राज्यों में भी लहराएंगे. देश में हेमंत सोरेन की ज्यादा जरुरत है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र से एक लाख 36 हजार करोड़ अब तक हमें मिला नहीं है. तीर धनुष में हमारा इतिहास है. तीर धनुष के हम सब का खून बसा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास आपने देखा है. झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने का सारा क्रेडिट जनता को जाता है.




