Jharkhand के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए मिल रही शत प्रतिशत छात्रवृत्ति, विदेश में पढ़ने के लिए चयनित विद्यार्थियों को आज प्रमाण पत्र सौपेंगे CM

0

रांची: Jharkhand सरकार के द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 के लिए चयनित 25 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अगस्त को प्रमाण पत्र सौंपा जाना है। झारखंड मंत्रालय में दिन के 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में राज्य के इन 25 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय व जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य के इन 25 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय व जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति मिलेगी। चयनित 25 छात्रों में से अनुसूचित जाति से 5, पिछड़ा वर्ग से 7 और अल्पसंख्यक समुदाय से 3 छात्रों का चयन किया गया है। वहीं बाकी 10 छात्र अनुसूचित जनजाति से हैं। चयनित इन विद्यार्थियों को आयरलैंड और ब्रिटेन के नामचीन विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए अवसर मिलेगा।
चयनित 25 विद्यार्थियों के नाम:
अनुसूचित जनजाति वर्ग में ज्योति वंदना, स्तुति होरो, मधुमिता मुंडा, एस सिंह मुंडा, प्रफुल्ल किरण केरकेट्टा, मेरी स्मृति कुजूर, नीतू सोरेन, आयुष स्टीफन टोप्पो, मांग पूर्ति और कमल शाश्वत का नाम शामिल है। वहीं, दलित वर्ग से निर्भय प्रकाश, श्रवण कुमार, निधि बाघमार, ओम प्रकाश और अक्षय कुमार, पिछड़ा वर्ग की ओर से अभिषेक कुमार, सूरज कुमार मोदी, मनीष कुमार, प्रेरित राज, जीशान आलम, प्रीतम पूरी और मलिका महतो वअल्पसंख्यक समुदाय से हसन अली बन्ना, मोहम्मद जीशान अहमद और फैजान अली का चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here