झारखंड : झारखण्ड में बदलेगा मौसम का मिजाज 16 मार्च से इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना, अलर्ट

0

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाला क्षेत्र के कारण एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन आंशिक है की इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा।मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को देर शाम तक आसमान साफ रहने का अनुमान का अनुमान है, जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी। वहीं दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि राज्य के कई इलाकों में 16 से 18 मार्च तक वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज का 36.1, बोकारो का 35.1, चाईबासा का 36.4, देवघर का 35.0, गिरिडीह में 34.2, गढ़वा में 34.7, लोहरदगा में 33.2 और गोड्डा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 12 मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री था, वहीं 13 मार्च को 33.4 डिग्री और 14 मार्च को 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राज्य में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 12.4 मिलीमीटर बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हुई। इसके अलावा धालभूमगढ़ में 7.0, जमशेदपुर में 2.6 और रांची में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here