झारखण्ड: झारखंड रांची समेत कई शहरों में आज होगी बारिश, वज्रपात के लिए येलो अलर्ट

0

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क एवं ड्राई रहा. 25 फरवरी की बात करें तो राज्य के मध्य व दक्षिण भाग में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है. कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.रांची मौसम बिभाग का मानना है की पश्चिम विक्षोभ के कारण आज कुछ जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी जाएगी. बारिश के कारण सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे व दोपहर में हल्की बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है.बारिश की बात की जाए तो धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम व सिमडेगा में हल्के मध्य दर्जे की बारिश देखी जाएगी. बारिश के साथ-साथ आंशिक बादल भी छाए रहेंगे. जिस वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे दिन में भी लोगों को थोड़ा ठंड महसूस हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here