चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 28 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों पर रेलवे ने 64 एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. वहीं रेलवे ने 5 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाने का फैसला किया है और चार ट्रेनों को एक से चार घंटे की देरी से चलाने की योजना बनाई है.नवरात्र शुरू होने के मौके पर ट्रेन सुविधाओं का इंतजार कर रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ा झटका लगा है. रेलवे ने पूजा उत्सव से ठीक पहले मेल एक्सप्रेस समेत वंदे भारत जैसी ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी 66 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती हैं.रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा से आम रेल यात्रियों का यात्रा कार्यक्रम चौपट हो गया है. टाटानगर, सीनी, राजखरसवां, चक्रधरपुर, गोईलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, झारसुगुड़ा आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री करीब 15 दिनों तक ट्रेन से यात्रा नहीं कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों की कमी हो जायेगी.रेलवे द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से आम आदमी के पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, इलाज, नौकरी, घरेलू काम-काज और उत्सव समेत सभी कार्यक्रम खत्म हो गए हैं. रेलवे ने एक झटके में ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लेते हुए इसकी लिस्ट भी जारी कर दी है.
बताया गया है कि 15 से 20 दिनों तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी, ऐसे में जरूरी काम से ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी परेशानी का दौर शुरू होने वाला है. इतना ही नहीं, उन लोगों को भी इससे नुकसान होगा जिनका रोजगार, व्यापार और व्यवसाय ट्रेनों की आवाजाही पर निर्भर है।गौरतलब है कि रद्द और परिवर्तित रूट पर चलने वाली ट्रेनें उसी दिन या एक दिन बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरती हैं. वहीं, रेलवे ने ट्रेन संख्या 18451 और 18452 हटिया पुरी हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद्द नहीं करने का फैसला किया है.
इन तारीखों पर रद्द रहेंगी ये ट्रेनें:
- ट्रेन संख्या 20836/20835 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस 12, 13 और 15 अक्टूबर को पुरी से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 08163/08164 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू स्पेशल 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 08168/08167 झारसुगुड़ा राउरकेला झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक.
- ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक.
- ट्रेन नंबर 18109 टाटा इतवारी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक.
- ट्रेन नंबर 18110 इतवारी टाटा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक.
- ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला पुरी राउरकेला एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 22839/22840 राउरकेला भुवनेश्वर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 18107/18108 राउरकेला जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 18117/18118 राउरकेला गुणपुर राउरकेला राज्यरानी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटानगर बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 08107/08108 राउरकेला चक्रधरपुर राउरकेला एक्सप्रेस स्पेशल 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर स्पेशल 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक.
- ट्रेन संख्या 08150 हटिया राउरकेला पैसेंजर स्पेशल 29 सितंबर से 16 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 08121/08122 बिरमित्रपुर बारसुवान बिरमित्रपुर पैसेंजर स्पेशल 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
- ट्रेन नंबर 20822 संतरागाछी पुणे हमसफर एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को संतरागाछी से चलेगी।
- ट्रेन संख्या 20821 पुणे संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 02 और 16 अक्टूबर को पुणे से चल रही है।
- ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़ संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 04 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर 13288 राजेंद्रनगर दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 सितंबर, 3,8,10 और 14 अक्टूबर को राजेंद्रनगर से रवाना होगी।
- ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर, 4, 9, 11 और 15 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 30 सितंबर, 2, 4, 9, 11 और 14 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी।
- ट्रेन संख्या 22861 हावड़ा- कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 01, 3, 12, 13 और 15 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर 12872 टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 01,3,12 और 15 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर कांटाबांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 30 सितंबर, 02,04,09,11,13 और 14 अक्टूबर को।
- ट्रेन नंबर 29 सितंबर, 6 और 13 अक्टूबर



